आज थाना उझानी क्षेत्रान्तर्गत कछला रेलवे स्टेशन पर एक युवक राहुल शाक्य पुत्र श्यामवीर उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम अगोडी थाना दातागंज बदायूं जो मोबाइल फोन पर बात करते–करते कछला रेलवे ट्रेक पर पहुँच गया था,अचानक मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आ जाने से मृत्यु हो गई । मृतक ने कांवड़िया/श्रद्धालु के कपड़े नहीं पहन रखे थे और न ही इनके पास कांवड़ थी। पुलिस द्वारा परिजन की मौजूदगी में मृतक के शव के पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही करायी गई ।
Budaun Amarprabhat