Breaking News

वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति द्वारा हरियाली तीज के उपलक्ष में श्री देवराह बाबा पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज का उत्सव

Spread the love

बिसौली। वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति द्वारा हरियाली तीज के उपलक्ष में श्री देवराह बाबा पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज का उत्सव ऑडिटोरियम में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सुविधा माहेश्वरी व सरोजबाला रहीं।
समिति की अध्यक्ष आशु वार्ष्णेय, सचिव पूनम गुप्ता, कोषाध्यक्ष रेनू वार्ष्णेय, आँचल वार्ष्णेय, रश्मि वार्ष्णेय, साधना वार्ष्णेय ने सभी का टीका लगाकर व बैज लगाकर स्वागत किया। हरियाली तीज के इस महोत्सव में महिलाओं ने सांस्कृतिक रंगमंच को सजाया। इस दौरान समिति की सदस्याओं द्वारा सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आँचल वार्ष्णेय व अर्चना वार्ष्णेय ने बहुत सुंदर गाना गाया। उसके बाद शीलू वार्ष्णेय, पूनम वार्ष्णेय, अंजली वार्ष्णेय ने एकल नृत्य व विनीता वार्ष्णेय-लाजेश वार्ष्णेय, अनीता वार्ष्णेय – पारुल वार्ष्णेय व आशु वार्ष्णेय – साधना वार्ष्णेय ने युगल नृत्य कर इस पर्व को पारम्परिक तरीके से बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर रेनू, रश्मि, कमलेश, मधु, मधुवाला, नीलम, विजय, रुचि, रीता, शीलू, रेखा, रेखा
गुप्ता, निर्मला देवी, मिथलेश आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन अर्चना वार्ष्णेय ने किया। अंत मे कार्यक्रम की आयोजिका आशु वार्ष्णेय ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आर्य संस्कारशाला में चौथे दिन आयोजित हुई योग व्यायाम प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाए हैरतअंगेज आसन

Spread the loveबिल्सी। तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल यज्ञ तीर्थ गुधनी स्थित आर्य समाज …

error: Content is protected !!