Breaking News

एनसीसी जूनियर डिवीज़न में भर्ती के लिए छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला

Spread the love

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में गुरुवार को एनसीसी जूनियर डिवीज़न में भर्ती के लिए छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भर्ती के लिए सुबह से ही छात्रों की लम्बी लम्बी लाइन लग गयी। भर्ती को आये छात्रों की शारीरिक व मानसिक दक्षता जाँचने के लिए उनका परीक्षण किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम दास व सीटीओ मनोज कुमार की देखरेख में 24 बटालियन एनसीसी मुरादाबाद से आये हुए नायब सूबेदार डालचन्द्र व हवलदार पान सिंह ने छात्रों का परीक्षण किया। परीक्षण उपरांत 18 कैडेट्स भर्ती किये गए। इससे पूर्व भी इस सत्र में 24 कैडेट्स भर्ती किये जा चुके हैं। इस अवसर पर रामाधार शर्मा, हरदीप सिंह, सुधाकर शर्मा, अंकित सिंह, आनन्द सिंह, प्रकाशवीर उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!