Breaking News

बिल्सी में दो बच्चों की पानी में डूब कर हुई मौत

Spread the love

बिल्सी में दो बच्चों की पानी में डूब कर हुई मौत

बिल्सी के वैन गांव में हुआ हादसा, तीसरे की हालत बिगड़ी

पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भेजा, पुलिस जांच में जुटी

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव वैन में खेत में बने पानी के गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत हो गई जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शव का पंचनामा भर पीएम को भेजे है। साथ ही घटना की जांच में पुलिस जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक गांव वैन से सिध्दपुर गांव को जाने वाले मार्ग के किनारे एक खेत में बने गड्ढे में बरसात के पानी से लवालव भर गया। जिसमें सोमवार की दोपहर के गांव निवासी वेदप्रकाश के छोटा पुत्र भुवनेश नौ वर्ष और बड़ा पुत्र नवनीत 14 वर्ष और गांव के ही पप्पू का 10 वर्षीय पुत्र अमर गड्ढे के भरे पानी में नहा रहे थे। जैसे ही बच्चे पानी में डूबने लगे, तभी चीख पुकार सुनकर खेत पर काम कर रहे लोग दौड़ पड़े और उन्होंने तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला और तुरंत बिल्सी सरकारी अस्पताल लेकर पहुंच गए। यहां डॉक्टरों ने परीक्षण करने के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया जबकि तीसरे बच्चे का इलाज चल रहा है। जिसकी हालत ठीक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंच गई। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बताते है कि मृतक के पिता वेदप्रकाश घोड़ा तांगा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!