Breaking News

आवारा सांड से टकराई बाइक, मोबाइल विक्रेता समेत दो घायल

Spread the love

आवारा सांड से टकराई बाइक, मोबाइल विक्रेता समेत दो घायल

बिल्सी। उझानी-बिल्सी वाया सिरासौल मार्ग पर रविवार की रात करीब सात बजे मोहम्मदगंज स्थित 8हॉटमिक्स प्लांट के निकट एक बाइक आवारा सांड से टकरा गई। जिससे बाइक सवार मोबाइल फोन विक्रेता समेत दो लोग घायल हो गए। जिनका उपचार निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरासौल सीताराम पट्टी जावेद खान पुत्र साविर और उनका दोस्त शाहनवाज रात को अपनी मोबाइल फोन की दुकान बंद करके अपनी बाइक से गांव को जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हॉटमिक्स प्लांट के निकट पंहुची। तभी एक आवारा सांड खेत से बाहर निकल कर सड़क पार करने को आ गया। जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सांड से टकरा गई। जिससे बाइक सवार जावेद गंभीर रुप से घायल हो गए। जबकि शाहनवाज के मामूली चोट लगी। मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने इसकी सूचना घायल के परिवार के लोगों को दी। जिसके बाद उन्हे इलाज के लिए निजी चिकित्सक यहां भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षा और संस्कारों का संगम: 59 वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास कॉलेज

Spread the love ‘सत्यम शिवम् सुन्दरम्’ के आदर्श वाक्य को मानकर हर वर्ष 5500 से …

error: Content is protected !!