Breaking News

सावन के सोमवार को फ्यूचर लीडर्स स्कूल द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन

Spread the love

बदायूं रोड बिल्सी स्थित
आज सावन के पवित्र अंतिम सोमवार के अवसर पर फ्यूचर लीडर्स स्कूल के सौजन्य से स्कूल परिसर एवं उसके बाहर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शिव भक्तों, राहगीरों, संभ्रांत नागरिकों एवं बच्चों के अभिभावकों के लिए स्वादिष्ट प्रसादी की व्यवस्था की गई थी। भंडारे में उप जिलाधिकारी रिपुदमन सिंह, कोतवाल मनोज कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर बी.के. मौर्य सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भक्तों को प्रेम भाव से प्रसाद वितरण किया।
विद्यालय के डायरेक्टर विश्व प्रताप सिंह ने कहा कि
भंडारे का आयोजन कर दूसरों को भोजन कराना केवल सेवा नहीं, बल्कि आत्मिक शांति और संतोष का भी माध्यम है।
वहीं मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल कुमार सिंह ने कहा,
ऐसे आयोजनों से मन को शांति मिलती है और भक्ति भाव की अनुभूति होती है, जो समाज को जोड़ने का कार्य करता है।
इस अवसर पर शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

भंडारे में उप जिलाधिकारी रिपुदमन सिंह, कोतवाल मनोज कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर बी.के. मौर्य सहित अर्जुन सिंह, दीपक चौहान, उदय सिंह गौर,अमलेश सिंह, एडवोकेट राजेंद्र मौर्य, दिनेश सिंह, दीपक गुप्ता, कुलदीप शर्मा के साथ साथ अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की एवं आयोजन की सराहना की।
विद्यालय परिवार की इस पहल की सभी उपस्थित जनों ने प्रशंसा की और आयोजन को अत्यंत सार्थक एवं पावन बताया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!