Breaking News

मंदिर के पास श्मशान निर्माण का विरोध, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

Spread the love

मंदिर के पास श्मशान निर्माण का विरोध, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सतेती पट्टी सुकाल में प्रस्तावित श्मशान भूमि निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने वि्रोध करना शुरु कर दिया है। जिसको लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होनें श्मशान भूमि का निर्माण वर्तमान प्रस्तावित स्थल गाटा संख्या 46 की बजाय पारंपरिक एवं विवादरहित भूमि गाटा संख्या 55 पर कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा है कि गाटा संख्या 46 पर प्रस्तावित श्मशान भूमि, बाबा भगवानदास जी की समाधि और प्राचीन मंदिर के अत्यंत निकट स्थित है, जो ग्रामवासियों की गहरी धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र है। इस स्थल पर श्मशान का निर्माण न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाएगा, बल्कि भविष्य में सामाजिक तनाव को भी जन्म दे सकता है। गाटा संख्या 46 न तो पारंपरिक श्मशान स्थल रहा है, न ही वहां आज तक कोई दाह संस्कार हुआ है। इसके विपरीत, गाटा संख्या 55 वर्षों से शांति और सामाजिक सहमति के साथ अंतिम संस्कारों के लिए प्रयुक्त होता रहा है। इस मौके पर संदीप सिंह, राहुल सिंह, गौरव सिंह, संचित चौहान, नीतीश चौहान, यादराम जाटव, रामभजन जाटव, नरसिंह यादव, आदित्य सोलंकी, निर्भय सिंह, उदित, नीलम देवी, साक्षी, महिपाल यादव, सलोनी यादव, रामविलास वर्मा, भूरे वर्मा आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कन्हैया जी के जन्मोत्सव पर निकली भव्य झांकी

Spread the loveजयकारों से गूंजा कौआ नगला, श्रद्धालुओं ने उत्साह से मनाया जन्मोत्सव कादरचौक। क्षेत्र …