Breaking News

आश्रम में दूसरे दिन किया गया वेदी पूजन

Spread the love

आश्रम में दूसरे दिन किया गया वेदी पूजन

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया में ऋषि आश्रम के ब्रह्मलीन महंत उमाशंकर शास्त्री जी की प्राण प्रतिष्ठा का अनावरण का कार्यक्रम पंडित दीपक आनंद महाराज मध्य प्रदेश शिवपुरी द्वारा पूर्ण विधि विधान द्वारा रविवार से गुरु माता एवं आश्रम के अध्यक्ष वेदव्यास शर्मा के सानिध्य में आरंभ हो चुका है। यहां द्वितीय दिन वेदी पूजन किया गया। जिसमें आसपास के कई लोगों ने भाग लिया। बताते है कि कार्यक्रम के अंतिम दिन सात जुलाई को यहां उनकी प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से की जाएगी। अंतिम दिन आश्रम पर विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। जिसको लेकर यहां तैयारियां चल रही है। इस मौके पर वेदव्यास शर्मा, अंकुश पंडित संपूर्ण नंद महाराज, ममता शाक्य, भास्कर कुमार, सत्येंद्र झा, ओमवीर झा, हरिओम, सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन घंटे में अपहृता बरामद, बाल अपचारी गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। अलापुर थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए …