Breaking News

रामलीला कमेटी के विनोद प्रबंधक, उमेश चुने गए अध्यक्ष

Spread the love

रामलीला कमेटी के विनोद प्रबंधक, उमेश चुने गए अध्यक्ष
बिल्सी। मंगलवार को नारायन ग्रीन हाउस में मेला श्री रामलीला महोत्सव 2025 को लेकर कमेटी की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सबसे पहले मेला कमेटी के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। साथ ही मेला 22 सिंतबर से कराए जाने का निर्णय भी लिया। मेला श्री रामलीला महोत्सव 2025 के लिए गल्ला व्यापारी विनोद पालीवाल को पुन: प्रबन्धक, सभासद उमेश बाबू वाष्र्णेय को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा सभासद अजीत सिंह गुर्जर कोषाध्यक्ष, सभासद सूर्यप्रकाश देवल को उप प्रबंधक, पूर्व चैयरमेन ओमप्रकाश सागर, सुधीर सोमानी, डा.श्रीकृष्ण गुप्ता, मोहित गुप्ता, संजीव वाष्र्णेय डीआर, कृष्ण गोपाल मिश्रा को संरक्षक, लोकेश बाबू वाष्र्णेय को संयोजक, दीपक चौहान, अजय प्रताप सिंह, शेखर सक्सेना, आदित्य माहेश्वरी को उपाध्यक्ष, जितेन्द्र कुमार वाष्र्णेय को मंत्री, पीयूष शाक्य, राहुल माहेश्वरी, प्रखर माहेश्वरी, सहमंत्री, विवेक राठी को कानूनी सलाहकार, लवकुमार वाष्र्णेय, हरिओम राठौर को सह कोषाध्यक्ष, अखिल मालपाणी, सह मीडिया प्रभारी, जयप्रकाश तोष्णीवाल को सदस्य चुने गये। सूर्य प्रकाश देवल उप प्रबंधक चुने गए नव नियुक्त प्रबंधक विनोद पालीवाल ने बताया कि इस बार श्री रामलीला महोत्सव 22 सितंबर से 12 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़, 38 मुकदमों का आरोपी घायल

Spread the loveजवाबी कार्रवाई में दोनों पैरों में लगी गोली, फायरिंग में सिपाही भी चोटिल …