Breaking News

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनायेगी भाजपा – दिनेश कुमार शर्मा

Spread the love

हर घर तिरंगा लहराएंगे भाजपा कार्यकर्ता – राजीव कुमार गुप्ता

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनायेगी भाजपा – दिनेश कुमार शर्मा

बदायूं :- भाजपा कार्यालय पर आगामी तिरंगा अभियान एवं मतदाता पुनरीक्षण अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न हुई। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भाजपा कार्यकर्ता हर घर तिरंगा, इसके साथ इस अभियान में शहीदों की स्मारकों, शहीदों की प्रतिमाओं पर सफाई अभियान चलाया जाएगा, जिसमें शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया जाएगा।

*हर घर तिरंगा लहरायगा* :
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा इस बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर व्यापकता से हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी। अभियान के तहत 10 से 12 अगस्त तक प्रत्येक मंडल स्तर पर जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा निकालेंगे। 12 से 14 अगस्त स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों, स्वतंत्रता आन्दोलनो से जुड़े महत्वपूर्ण स्थानों, शहीद स्मारकों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। युद्ध वीरों, शहीदों, देश की सेवा में प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों से घर जाकर सम्मानित करेंगे।उन्होंने बताया कि 13 से 15 अगस्त तक भाजपा कार्यकर्ता व हर भारतीय प्रत्येक घर, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराएंगे। इसके साथ ही 15 अगस्त की शाम को भाजपा कार्यकर्ता द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को ससम्मान उतारा भी जाएगा।
हर घर तिरंगा लगाकर झण्डे के साथ सेल्फी लेकर #हर_घर_तिरंगा के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड करें।

*विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस* :
प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा ने कहा हर घर तिरंगा अभियान के साथ भारतीय जनता पार्टी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भी मनाएगी। आजादी से पूर्व पाकिस्तान से भारत लौट रहे हिन्दुओं के साथ कत्लेआम, बलात्कार और हत्या जैसे वीभत्स दृश्यों को आज कोई भूल नहीं सकता। आज की युवा पीढ़ी को इन जघन्य अपराधों की जानकारी देने के लिए भाजपा विभीषिका दिवस मनाएगी। इस दिन भाजपा कार्यकर्ता मौन जुलूस निकालेंगे और जिला स्तर पर संगोष्ठी आयोजित कर युवाओं को पूर्व परिस्थितियों से अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा सभी लोग भारत में निर्मित स्वदेशी वस्तुओं का सदैव उपयोग करें।

इस मौके पर पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, बुधपाल सिंह, शिवम शंखधार, सहदेव सागर, ओमकृष्ण सागर, अमित पाठक, अनेक पाल सिंह, सुभाष चंद्र गुप्ता, सुखदेव राठौर, वीरेंद्र राजपूत, मनोज मसीह, धीरज सक्सेना, केसी शाक्य, दिनेश कुमार सिंह, धीरज पटेल, रजनी मिश्रा, सीमा राठौर, आशीष शाक्य आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शनार्थ अयोध्या रवाना

Spread the love ख़ास बातें श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टुडेंट्स ने लिया था …

error: Content is protected !!