Breaking News

हनुमान चालीसा के पाठ करने से दूर हो जाते है सारे कष्ट

Spread the love

हनुमान चालीसा के पाठ करने से दूर हो जाते है सारे कष्ट

बिल्सी। मोहल्ला संख्या चार सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में मंगलवावर को दरबार के प्रधान मंहत संजय शर्मा समेत भक्तों ने हनुमान जी पर चोला चढ़ाकर भव्य श्रृंगार किया। इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद बाबा का भोग लगाया गया। यहां सभी भक्तों ने आरती के साथ हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। उसके बाद यहां सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। मंहत संजय शर्मा ने कहा कि जो भक्त हनुमान चालीसा का पाठ करता है, बाबा उसके सारे कष्टों को दूर कर देते है। इसलिए भक्तों को चालीसा का पाठ सप्ताह में एक बार अवश्य करना चाहिए। इधर, तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर आचार्य ललित शर्मा और तहसील रोड स्थित शिव शक्ति ओम मंदिर पर श्री बालाजी भक्त मंडली के सेवादारों ने बालाजी महाराज का पर चोला चढ़ाकर भव्य श्रृंगार किया। बाद में प्रसाद का वितरण किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसीलों में 12,768 राजस्व वाद लंबित, डीएम ने जताई नाराजगी

Spread the loveबदायूं, 3 सितंबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लंबित …