Breaking News

पक्षकारों के मध्य मध्यस्थता करने हेतु 6 मध्यस्थ गणों की नियुक्ति की गई

Spread the love

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं के द्वारा संचालित मध्यस्थता केंद्र में न्यायालय द्वारा संदर्भ मामलों में पक्षकारों के मध्य मध्यस्थता करने हेतु 6 मध्यस्थ गणों की नियुक्ति की गई है आपको बता दें कि माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेश के अनुपालन में माननीय नालसा एवं एमसीपीसी के निर्देशानुसार स्पेशल मेडिएशन ड्राइव राष्ट्र के लिए मध्यस्थ अभियान के अंतर्गत कैटागिरी सी के जिले में लगभग 20 मध्यस्थ गण होने चाहिए थे जिसमें 6 पद खाली थे पक्षकारों के मध्य मध्यस्थ कार्य सुचारू रूप से करने के लिए अन्य 6 मध्यस्थ गणों की नियुक्ति की गई है। जिसके लिए 4 से 7 अगस्त तक एडवोकेट द्वारा आवेदन किए गए थे और जिसमें इंटरव्यू के बाद वैभव सक्सेना, गजेंद्र सिंह, चंद्रेश कुमार, श्याम बिहारी लाल शर्मा प्रेमपाल, ज्योति सक्सेना को नियुक्त किया गया है


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टार्टअप लीगल लॉक जर्नल्स को यूपी सरकार देगी 7.50 लाख की मदद

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर इन्नोवेशन फाउंडेशन-टीएमआईएफ से संबद्ध लीगल …