*समझौते का पालन न होने पर 25 को प्रदेश भर के बिजली आउटसोर्स कर्मी ऊर्जा मंत्री से मिलेंगे*
*******************************
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन प्रबंधन द्वारा वर्ष 2017 के अपने स्वयं के आदेश का उल्लंघन कर विद्युत उपकेंद्रों के परिचालन व अनुरक्षण कार्य में लगे 45% आउटसोर्स कर्मचारियों की छटनी कर दिए जाने के कारण संगठन द्वारा किए गए संघर्षों के फलस्वरूप 23 मई 2025 को संगठन पदाधिकारियों व पावर कार्पोरेशन प्रबंधन के बीच हुई।
वार्ता बैठक में पावर कार्पोरेशन प्रबंधन द्वारा कहा गया था कि विद्युत उपकेंद्रों के परिचालन व अनुरक्षण कार्य हेतु कर्मचारियों को तैनात करने हेतु मानक निर्धारित करने के लिए समिति का गठन किया गया है तथा समिति द्वारा निर्धारित किए गए मानक के अनुरूप कर्मचारियों कि तैनाती की जाएगी। किन्तु 2.5 माह व्यतीत होने के बावजूद भी पावर कार्पोरेशन प्रबंधन द्वारा न तो मानक समिति द्वारा निर्धारित किए गए मानक से अवगत कराया गया और ना ही छटनी के नाम पर हटाए गए कर्मचारियों को कार्य पर वापस लिया गया।
इस बीच संगठन द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों कि ज्वलंत समस्याओं को बातचीत के माध्यम से समस्याओं के समाधान हेतु बार-बार समय मांगा गयाकिन्तु अध्यक्ष /प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड शक्ति भवन लखनऊ व माननीय उर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा जी द्वारा समस्याओं के समाधान हेतु समय नहीं दिया गया जिसके कारण संगठन द्वारा 25 अगस्त 2025 को प्रदेश के भिन्न-भिन्न जनपदों से चलकर आए बिजली के आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ माननीय ऊर्जा मंत्री जी से उनके लखनऊ स्थित आवास पर मिलकर कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराने का निर्णय लिया गया है।
Budaun Amarprabhat