Breaking News

उझानी मार्ग पर बाइक-टेंपो की हुई भिड़त, दो हुए घायल

Spread the love

उझानी मार्ग पर बाइक-टेंपो की हुई भिड़त, दो हुए घायल

बिल्सी। उझानी-बिल्सी वाया सिरासौल मार्ग पर स्थित गांव वैन के पास मंगलवार की रात एक बाइक और टेंपो की भिड़त हो गई। जिसमें बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिनका उपचार बदायूं के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला संख्या दो निवासी देवेश वाष्र्णेय पुत्र योगेश चंद्र अपने दोस्त मोहल्ला संख्या चार निवासी अंशुल पुत्र उदयवीर सिंह के बाइक से शाम सात बजे के करीब सिरासौल की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गांव वैन के देवी मंदिर के पास पहुंची, तभी विपरीत दिशा से आ रहे टेंपो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। आनन-फानन में लोगों ने उन्हे नगर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां से उन्हे जिला मुख्यालय के लिए रैफर कर दिया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस चल रही मीट की दुकानें कराईं बंद

Spread the loveचन्दौसी (संभल)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल ने आज …

error: Content is protected !!