Breaking News

मदरसा फैजान ए रजाए मुस्तफा में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया

Spread the love

बिसौली। मदरसा फैजान ए रजाए मुस्तफा में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगा फहराकर की गई। इसके बाद तलबा ( छात्रों ) ने हाथों में तिरंगा लेकर मदरसे से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर उलेमा और अवाम ने देश की आजादी में मुसलमान क्रांतिकारियों की कुर्बानियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की आजादी में हिंदू मुसलमान दोनों ने मिलकर संघर्ष किया और अपनी जान की बाजी लगाई। इस अवसर पर मदरसे के प्रिंसिपल मौलाना इफ्तेखार अहमद अशरफी, नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, पुलिस इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह, कमेटी के सदर इरशाद अहमद, शफी मो. अब्बासी, इसहाक सैफी, अमीर अहमद सिद्दीकी, मो. आरिफ, मो. अयाज, मो. मुबीन, साजिद अंसारी, अनबार अहमद, शकील अहमद, अबरार अहमद आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाई गई होली, रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया हुनर

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी आज बाबा पं. रामचन्द्र शर्मा महाविद्यालय में होली के …

error: Content is protected !!