Breaking News

बेकाबू मोटर साइकिल चालक खेत की फसल के चारों ओर लगी तार कसी से टकराया

Spread the love

बेकाबू मोटर साइकिल चालक खेत की फसल के चारों ओर लगी तार कसी से टकराया , मोटर साइकिल चालक की हालत गंभीर , एक युवक का हाथ कटा
आसफपुर / बिसौली – बीते दिन शुक्रवार को कोतवाली बिसौली क्षेत्र के हल्का नंबर एक के गांव दबथरा निवासी दो मोटर साइकिल चालक थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव मोहकमपुर से मुड़िया धुरेकी मार्ग पर स्थित मेंथा प्लांट के निकट एक किसान के खेत के चारों ओर लगी तार कसी से टकरा गए जिससे दोनों मोटर साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए ।
ग्रामीणों व राहगीरों की सूचना पर पहुंची इमरजेंसी एंबुलेंस चालक किशनवीर व ई एम टी गुड्डू ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायल मोटर साइकिल सवारों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसफपुर भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार चलते के दोनों युवकों की हालत गंभीर देखते डॉक्टरों की टीम ने जिला अस्पताल रैफर कर दिया । घटना की जानकारी मिलते ही घायल युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए ।
बुरी तरह से घायल दोनों युवक बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाजरत हैं ।
12 वर्षीय घायल अजय पाल पुत्र रिंकू यादव व 15 वर्षीय बबलू पुत्र धनपाल सिंह यादव दोनों नाबालिग मोटर साइकिल सवार बिसौली थाना क्षेत्र के गांव दबथरा निवासी बताए जा रहे हैं ।
यह दर्द भरी घटना बीते शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है ।
पीड़ित पक्ष की ओर इस घटना से संबंधित देर शाम तक पुलिस को लिखा पढ़त में कोई इत्तिला नहीं दी है ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आर्य संस्कारशाला में चौथे दिन आयोजित हुई योग व्यायाम प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाए हैरतअंगेज आसन

Spread the loveबिल्सी। तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल यज्ञ तीर्थ गुधनी स्थित आर्य समाज …

error: Content is protected !!