Breaking News

क्षेत्र में पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ 79 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

Spread the love

बिसौली। नगर व क्षेत्र में पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ 79 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। तहसील परिसर में एसडीएम राशि कृष्णा ने ध्वजारोहण के साथ वीर शहीदों को नमन किया। वही विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मदरसों में भी जोश के साथ भारतीय तिरंगा फहराया गया। साथ ही शहीद स्मारकों पर एसडीएम राशि कृष्णा एवं तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला द्वारा पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।
शुक्रवार को तहसील परिसर में एसडीएम राशि कृष्णा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला, नायब तहसीलदार सृजन यादव, स्टैनो जहीर आलम, सुमित सक्सेना, अवनीश कुमार, कुलदीप पाराशरी, लेखपाल संघ के अध्यक्ष अमित कुमार, सचिव संदीप कुमार, विनोद शर्मा, दीपक भटनागर, हरविलास आदि उपस्थित रहे। रजिस्ट्री ऑफिस में वेद प्रकाश कठेरिया ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान मो. बिलाल खान, प्रेम बाबू, सचिन सक्सेना, अमन सक्सैना अरविंद आदि उपस्थित रहे। नगर पालिका परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। श्री अहमद ने कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी से जनता की सेवा का संकल्प दिलाया। इस दौरान मशकूर खान, महेश चंद्र शर्मा, राजीव कुमार, अभीक्ष पाठक, दीपक पाठक, तरुण शर्मा, आशुतोष पाठक, कमर खान, सफीक अहमद बाबू, अमरपाल, बाबू फारूकी, रूप किशोर, राजेंद्र दिवाकर, रईस अहमद आदि मौजूद रहे। एसडीबी पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर अखिलेश वार्ष्णेय व मीनू बत्रा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान छात्रों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत, नृत्य, कविताएं एवं रंग रंग वेशभूषा प्रदर्शन प्रस्तुत किया जो अत्यंत सराहनीय रहे। कार्यक्रम का संचालन नमामी ने किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की गरिमामय समाप्ति हुई। नगर के पिनेकल इंटरनेशनल एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय की डायरेक्टर रवि जौहरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। विद्यालय परिसर में डायरेक्टर रवि जौहरी एवं प्रधानाचार्य विनोद सिंह पटेल ने पौधारोपण किया। इस मौके पर शरद यादव, प्रतिभा मिश्रा, वेंकटेश शंखधार, रोली सिंह, केशव पाराशरी, ज्योति शर्मा, गीता मौर्य, चिराग सक्सेना, शालिनी पाराशरी, सलोनी सिंह आदि स्टाफ मौजूद रहा। मदनलाल इंटर कॉलेज में प्रबंधक राजीव गर्ग ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, कार्यवाहक प्रधानाचार्य रतेंद्र सिंह, कार्यक्रम का संचालन सौरभ शर्मा व अफजल खान ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Spread the loveबिसौली। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव सुरैनी पापड़ी में शुक्रवार सुबह दो …

error: Content is protected !!