Breaking News

बिल्सी में रामलीला मंच पर हुआ श्याम बाबा का संकीर्तन

Spread the love

बिल्सी में रामलीला मंच पर हुआ श्याम बाबा का संकीर्तन

बिल्सी। नगर में बाबा खाटू श्याम का मासिक संकीर्तन मंगलवार की रात रामलीला रंगमंच पर बड़े धूमधाम, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यहां सबसे पहले बाबा की अखंड ज्योति को विकास वार्ष्णेय उर्फ बब्बू भैया ने प्रज्ज्वलित किया। बाबा खाटू श्याम जी का भव्य श्रृंगार किया गया। जिसे देखकर भक्तगण मंत्रमुग्ध हो गए। इसके पश्चात विधिवत पूजन, आरती और बाबा की चरण वंदना की गई। भजन गायक मनमोहन वार्ष्णेय सांई एवं उज्ज्वल वार्ष्णेय ने भजनों की मधुर रसधारा से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। यह संकीर्तन देर रात तक निर्बाध रूप से चलता रहा, जिसके उपरांत आरती कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर अंशुल वार्ष्णेय, रोहित वार्ष्णेय, प्रदीप वार्ष्णेय, दिलीप वार्ष्णेय, भुवनेश वार्ष्णेय, राजेश बाबू वार्ष्णेय, अर्चित वार्ष्णेय, सौरभ वार्ष्णेय, जितेंद्र खासट, विकास माहेश्वरी सहित अनेक श्रद्धालुओं का विशेष योगदान रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया नमन, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Spread the loveआसफपुर। क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति एवं महान …