Breaking News

साइकिल से खाटू श्याम को रवाना हुआ जत्था

Spread the love

साइकिल से खाटू श्याम को रवाना हुआ जत्था

बिल्सी। मोहल्ला संख्या एक की पटवा कॉलोनी में स्थित श्याम भवन से खाटू श्याम भक्तों का एक जत्था बुधवार को साइकिल द्वारा खाटू श्याम मंदिर राजस्थान के लिए रवाना हुआ। जो करीब आठ दिन बाद वापस लौटेगा। जत्था सबसे पहले उझानी के निकट स्थित जजपुरा के श्याम बाबा के मंदिर पहुंचा। यहां से कासगंज को रवाना हो गया। जत्थे में शामिल बाबा के भक्त शिवम माहेश्वरी ने बताया कि जत्था रोजाना करीब 50 किलोमीटर का सफर तय करेगा। नगर के देववाणी देव जत्थे को नगर के लोगों ने सभी को फूलमाला पहनाकर रवाना किया। जिसमें कार्तिक माहेश्वरी, नरेश चंद्र कोहली, रजत सक्सेना, शिवम माहेश्वरी, कौशल देवल, पिंटू देवल जत्थे में शामिल हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!