कृषक उत्पादन संगठनों, महिला कृषक संघों का क्षमता संवर्धन विषयक तीन दिवसीय जनपद स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ , प्रमाण पत्र पाकर प्रतिभागियों के चेहरे खिले
आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव व प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार के निर्देशन में चलाया जा रहा कृषक उत्पादन संगठनों, महिला कृषक संघों का क्षमता संवर्धन विषयक तीन दिवसीय जनपद स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते दिन शुक्रवार को देर शाम संपन्न किया गया । जिसमें प्रशिक्षक ग्रामीण सेवा संस्थान बदायूं से आए रितेश उपाध्याय , प्रगतिशील कृषक याद राम राजपूत , वन क्षेत्राधिकारी मनोज पाल सिंह , ए डी ओ एग्रीकल्चर बाबू सिंह ने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबद्ध आवश्यक जानकारी जुटाई
कार्यक्रम समापन के अवसर पर संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव व प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार ने सभी प्रतिभागियों को एक एक प्रमाण पत्र भेंट कर शुभ कामनाएं दीं।
इस अवसर पर अंतर्जनपद संभल के स्थानीय विकास खंड सहित बनियाखेड़ा क्षेत्र के धर्मेंद्र कुमार , प्रीति रानी , ख़मानी सिंह , रामकिशोर सिंह , भूपेंद्र सिंह , रामकुमार , संतोष कुमार , अनुपम , विनय कुमार , हेमलता आदि सहित लगभग 35 प्रतिभागी मौजूद रहे ।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 अगस्त से 22 अगस्त 2025 तक अनवरत चलाया गया ।
यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह
Budaun Amarprabhat