Breaking News

नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज बदायूं में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस

Spread the love

आज नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज बदायूं में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में सघन एड्स जागरूकता अभियान के सफल संचालन हेतु एक गोष्ठी का आयोजन प्रोफेसर डॉ आशीष कुमार सक्सेना प्राचार्य की अध्यक्षता में किया गया l इसके बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी (एड्स ) डॉ विनेश कुमार द्वारा जनपद में एच आई वी/ एड्स होने के 4 कारण असुरक्षित यौन सम्बन्ध,एच आई वी ग्रस्त महिला से होने वाले उसके बच्चे, एच आई वी ग्रस्त व्यक्ति का ब्लड दूसरे को चढ़ाने, एच आई वी से संक्रमित व्यक्ति की सिरिंज से दूसरे को इंजेक्शन लगाने से फैलता है l शनि दुवे प्रोग्राम मैनेजर लोक कल्याण समिति बदायूं द्वारा बताया गया कि जहाँ एच आई वी के केस निकले हैँ उन ग्राम पंचायतों के साथ साथ एफ एस डब्लू, एम एस डब्लू, ड्रग यूजर्स में एड्स को फैलने, जाँच, बचाव, एवं इलाज के बारे में जागरूक किया l सुदेश सक्सेना डी पी टी सी /एस टी एस द्वारा बताया गया की एच आई वी /एड्स से ग्रसित मरीजों में टी बी की बीमारी होने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है इसलिए सभी एच आई वी बाले मरीजों की टी बी की जाँच होना आवश्यक है l रेशमबती काउंसलर के द्वारा गर्वभती महिलाओं में एच आई वी की जाँच एवं उसके होने बाले बच्चे को एच आई वी से बचाव के बारे में बताया l राजेश काउंसलर द्वारा भी कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया गया l कार्यक्रम का संचालन सुदेश सक्सेना द्वारा गया l कार्यक्रम मे प्रोफेसर मनवीर सिंह, प्रोफेसर डॉ रवि भूषण पाठक, प्रोफेसर डॉ सत्यम मिश्रा उपस्थित रहे l


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इज्जतनगर मंडल में स्वच्छता पखवाड़े के तहत ठोस कचरा प्रबंधन पर जोर

Spread the loveरेलवे स्टेशनों, ट्रेनों और कॉलोनियों में कचरे के पृथक्करण के लिए चलाया जा …