Breaking News

बनगवा की पशुशाला में बंधी भैंस खोल गए अज्ञात चोर

Spread the love

क्षेत्र में फिर बढ़ने लगी चोरी की घटनाएं
पुलिस चोरी की घटनाओं पर ध्यान नहीं दे रही है
ग्राम बनगवा की पशुशाला में बंधी भैंस खोल गए अज्ञात चोर
किसान ने थाने में दी अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर

कुंवर गांव ।थाना क्षेत्र में एक बार फिर से चोरी की घटनाएं बढ़ती जा जा रही है बिती रात फिर से गांव बनगवां में शुक्रवार रात अज्ञात चोरो ने किसान के घर की पशुशाला में बंधी भैंस को निशाना बनाया और खोलकर ले गए ।किसान ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है । बनगवां निवासी किसान नेमचंद्र पुत्र जागन सिंह शुक्रवार रात घर में सो रहे थे उनकी भैंस पशुशाला में बंधी थी जिसको अज्ञात चोर मौका पाकर खोल ले गए । शनिवार सुबह जब किसान चारा डालने को उठा तो भैंस पशुशाला में नहीं थी ।जिसके बाद उसने भैंस को इधर उधर ढूंढा लेकिन भैंस का कहीं पता नहीं चल सका जिसके बाद नेमचंद ने शनिवार को थाने पहुंचकर पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है पुलिस मामले की जांच कर रही है ।।
रिपोर्टर गुड्डू रस्तोगी कुंवर गांव


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!