Breaking News

सिमर्रा भोजपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Spread the love

सिमर्रा भोजपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

परिवार के लोगों ने लगाया गलत इंजेक्शन देने का आरोप

युवक की मौत से मचा कोहराम, पुलिस ने शव पीएम को भेजा

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमर्रा भोजपुर में शनिवार की शाम एक युवक की बुखार के चलते संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के लोगों ने निकटवर्ती गांव बांस बरोलिया के एक झोलाछाप डाक्टर पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया। उसके बाद पंचनामा भर पीएम को भेजा है। साथ ही पुुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव सिमर्रा भोजुपर निवासी विनोद कुमार शाक्य (22) पुत्र साबंती शाक्य को शुक्रवार को सर्दी जुकाम होने के बाद बुखार आ गया था। जब बुखार ठीक नहीं हुआ तो शनिवार की शाम वह दवा लेने के लिए निकटवर्ती गांव बांस बरोलिया में एक झोलाछाप डाक्टर के यहां आया। जहां चिकित्सक ने उसका इलाज शुरु करते हुी उसे बुखार उतारे केेे लिए एक इंजेक्शन दिया। जिसके बाद उसकी हालत और बिगड़ गई। जिससे परिवार के बुरी तरह से घबरा गए। जिसके बाद वह उसे बिल्सी सरकारी अस्पताल लेकर आ गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी नब्ज देकर उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद यहां परिवार के लोगों ने हंगामा करना शुरु कर दिया। साथ ही बांस बरोलिया के झोलाछाप डाक्टर पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। कुछ ही देर में क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य फोर्स के साथ सरकारी अस्पताल पंहुच गए। जहां सबसे पहले पुलिस ने मृतक विनोद कुमार के शव को अपने कब्जे में लिया। उसके बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद परिवार के लोगों कोहराम मच गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षक दिवस पर सादुल्लापुर भितारा के शिक्षकों, अनुदेशकों व शिक्षामित्रों को किया गया सम्मानित

Spread the loveबदायूँ। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद बदायूँ के …