Breaking News

पीएनबी के डिप्टी मैनेजर को स्टाफ ने दी भावपूर्ण विदाई

Spread the love

पीएनबी के डिप्टी मैनेजर को स्टाफ ने दी भावपूर्ण विदाई

बिल्सी। शनिवार को मुख्य बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा के डिप्टी मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए अटल कुमार गुप्ता को यहां सम्मान के साथ भावपूर्ण विदाई दी गई। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने बैंक क्षेत्र में 37 वर्ष आठ माह की सेवाएं दीं, जिनमें स्थानीय शाखा में दो वर्ष चार माह रहे। शाखा प्रबंधक पवन कुमार गंगवार एवं स्टाफ की ओर से उन्हें एक्सीलेंस सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भुवनेश्वर वार्ष्णेय, कुलदीप वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय, अश्विनी गुप्ता, अंकित गुप्ता, अपूर्वा गुप्ता, ममता गुप्ता, मंशा गुप्ता, अर्थव गुप्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूँ में भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल कल बंद

Spread the loveबदायूँ में भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल …