Breaking News

जैन बन्धुओ ने धार्मिक क्रिकेट खेलकर मनाया पर्युषण पर्व

Spread the love

जैन बन्धुओ ने धार्मिक क्रिकेट खेलकर मनाया पर्युषण पर्व

पार्श्वनाथ टीम ने सात रनों से जीता रोमांचक मैच

ईशान जैन को दिया गया मैन ऑफ द मैच

बिल्सी। मोहल्ला संख्या दो स्थित जैन मंदिर में मनाए जा रहे पर्यूषण पर्व का सातवां दिन यहां उत्तम तप धर्म के रूप में मनाया गया। प्रवचन दे रहे निखिल जैन ने कहा कि केवल शरीर को तपाना तप नहीं अपितु इच्छा को रोकना, करना तप है। जिस प्रकार से राग-द्वेष-मोह रूप मैल भिन्न हो जाए तथा शुद्ध ज्ञान-दर्शनमय आत्मा भिन्न हो जाए, वह तप है। कर्मों का संवर तथा निर्जरा करने का प्रधान कारण तप है। तप ही आत्मा को कर्म मल रहित करता है। तप के प्रभाव से यहाँ ही अनेक ऋद्धियाँ प्रकट हो जाती हैं, तप का अचिन्त्य प्रभाव है। इंद्रियों के विषयों को मारने में तप ही समर्थ है। तप की साधना करने वाला परिषह-उपसर्ग आदि आने पर भी रत्नत्रय धर्म से च्युत नहीं होता है। अतः तप धर्म को धारण करना ही उचित है। तप किये बिना संसार से छुटकारा नहीं होता है। इसके बाद यहां धार्मिक क्रिकेट प्रतियोगिता कार्यक्रम प्रभारी प्रशान्त जैन एवं नीरेश जैन ने सम्पन्न कराई। धार्मिक क्रिकेट प्रतियोगिता में पार्श्वनाथ और महावीर टीम ने हिस्सा लिया। दोनों टीमों के मध्य टॉस किया गया। जिसमें पार्श्वनाथ टीम ने टॉस जीता। पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पार्श्वनाथ टीम ने 98 रन बनाकर महावीर टीम को 99 रनों का लक्ष्य दिया। जिसमें ईशान जैन ने 21 रन, स्वीटी जैन ने तीन छक्के लगाकर 21 रन बनाए। इसके बाद पूजा जैन ने एक, मान्या जैन ने 16, नेहा जैन ने तीन, दिव्या जैन ने सात, रीना जैन ने 11, कप्तान लकी जैन ने नौ, प्रीत जैन ने नौ, रन बनाए। 99 रनों के लक्ष्य को लेकर मैदान पर उतरी महावीर टीम से मयंक जैन ने सर्वाधिक 23, मोना जैन एक, कप्तान पंकज जैन एक, आरती जैन 12, निशा जैन चार, सम्यक जैन ने 12, गुंजन जैन 13, दिव्या जैन ने तीन, सीमा जैन ने 10, प्रमिला जैन सात रन बनाए। इस प्रकार महावीर टीम 91 रनों ढेर हो गई। पार्श्वनाथ टीम ने सात रनों से रोमांचक तरीके से मैच जीत लिया। जिसमें मैन ऑफ द मैच ईशान जैन को दिया गया। जिन्होंने सर्वाधिक 21 रन और दो विकेट लिए। नीरेश जैन ने अपनी कमेंट्री से बहुत आनंद दिलाया। जिससे मन्दिर जय करो से गूंज उठा। बाद में विजेता टीम पार्श्वनाथ के सभी सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर समाज के अध्यक्ष मृगांक कुमार जैन ने कार्यक्रम प्रभारी प्रशान्त जैन व कार्यक्रम संचालक नीरेश जैन ने सम्मानित किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रमजान के तीसरे जुमे पर अकीदत के साथ अदा की गई नमाज

Spread the loveमुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए मांगी दुआ संवाददाता : आई …

error: Content is protected !!