Breaking News

बरसात के बाद बांस बरोलिया में गिरी छत, दंपति हुए घायल

Spread the love

बरसात के बाद बांस बरोलिया में गिरी छत, दंपति हुए घायल

बिल्सी। बुधवार की सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। दोपहर होते ही यहां रुक-रुक कर बरसात होने लगी। जिससे नगर में कई स्थानों पर लोगों को जलभराव की समस्या से भी जूझना पड़ा। वहीं दो दिन पहले हुई तेज बरसात के बाद तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरौलिया में बुधवार की सुबह करीब छह एक मकान की छत भरभरा कर गिर गई। जिसकी चपेट में आने से मुनेंद्र और उनकी पत्नी सोनी मामूली रुप से घायल हो गई जबकि उनके दो बच्चे बाल बाल बच गए। मकान की छत गिरने के बाद आसपास के लोग तुरंत बचाव कार्य के लिए दौड़ पड़े और उन्होंने दोनों घायलों को बिल्सी के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती करवाया है। गांव के लोगों ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को भी दे दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राजस्व वसूली बढ़ाए, लक्ष्यों को करें प्राप्त

Spread the loveबदायूं : अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन ने कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी …

error: Content is protected !!