Breaking News

नायब तहसीलदार को सौंपा आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा की मांग

Spread the love

कचहरी परिसर में मारपीट में घायल ग्रामीण की हत्या के मामले दर्जनों ग्रामीणों तहसील पहुंचकर एसडीएम प्रेरित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा की मांग की ल

सहसवान: कचहरी परिसर में हुई मारपीट में घायल ग्रामीण की मृत्यु के मामले में एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने तहसील दिवस में शिकायती पत्र सौंप कर हत्यारोपितों को जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की। मृतक के पुत्र साहिल के साथ ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार अनंगराज सिंह को सौंपे शिकायती पत्र में कहा है कि जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव जतकी निवासी मोहम्मद मियां दो दिन पहले कचहरी में मुकदमे की पैरवी करने आए थे। इसी दौरान सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव बाजपुर निवासी चार लोगों ने कचहरी परिसर में मोहम्मद मियां को मारपीट कर घायल कर दिया था। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने पीड़ित की ओर से गुल सबाब, शादाब, अल्ताफ व फिरोज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। शुक्रवार को पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार से शेष आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है। शिकायती पत्र पर कैसर, वकार खान, आदिल, यासीन, मुसीर, बिलाल, मोहम्मद अहमद, अजीम, शान मोहम्मद आदि के हस्ताक्षर हैं।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!