Breaking News

बिल्सी में धूमधाम से निकली गई चंद्रप्रभु स्वामी की शोभायात्रा

Spread the love

बिल्सी में धूमधाम से निकली गई चंद्रप्रभु स्वामी की शोभायात्रा

महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, जगह-जगह हुआ स्वागत

बिल्सी। नगर के जैन समाज द्वारा मनाए जा रहे दस दिवसीय पर्यूषण पर्व के समापन पर रविवार को भगवान श्री चंद्रप्रभु स्वामी की भव्य शोभायात्रा यहां धूमधाम से निकाली गई। जो नगर के मोहल्ला संख्या दो स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार बम्बा चौराया, कटरा बाजार, पालिका बाजार, जैन मार्केट

होते हुए मोहल्ला संख्या आठ स्थित पाशर्वनाथ जैन मंदिर पंहुची। जहां से पुनः इसी मार्ग से वापस होते हुए कछला रोड स्थित जेपी जैन स्कूल पर जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में विभिन्न स्थानों से आए जैन समुदाय के लोगों ने शामिल होकर आरती कर मंगल कामनाएं की। यहां सबसे पहले समाज के आशीष जैन ने ख्वाशी, अनिल कुमार जैन सोनी ने सारथी और मृंगाक जैन उर्फ टीटू ने कुबेर की बोली उठाई। शोभायात्रा में सभी श्रद्धालुओं ने णमोकार मंत्र का जाप किया। पंजाब नेशनल बैंक के सामने नगर की श्री बालाजी सेवा समिति के सदस्य अवधेश माहेश्वरी, चंद्रसेन माहेश्वरी, बंटी, निशिकांत, सोनू उपाध्याय, अरुण तोमर, जितेंद्र माहेश्वरी, कुक्कू जैन, लोकेश नागर, ऋषिकांत शर्मा, जयप्रकाश लड्डा आदि ने विशाल शोभायात्रा का स्वागत कर सभी जैनियों को जलपान कराया। इस मौके पर नीरज जैन, नीरेश जैन, अजीत जैन, बवीता जैन, स्वीटी जैन, इंदू जैन, प्रीत जैन, डॉ आरती जैन, प्रशांत जैन, उपकार जैन, निखिल जैन, मयंक जैन, अनूप जैन, डब्बू जैन, दिलीप जैन, नरेंद्र जैन, मनोज जैन आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!