Breaking News

बीएलओ 29 सितंबर तक पुनरीक्षण कार्य को पूर्ण करे: एसडीएम

Spread the love

बीएलओ 29 सितंबर तक पुनरीक्षण कार्य को पूर्ण करे: एसडीएम

पंचायत चुनाव को सुपरवाइजरों की ली बैठक

बिल्सी। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चल रहे मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को तहसील के लोक सभागार में क्षेत्र के सभी सुपरवाइजरों और अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही मतदाता पुनरीक्षण का कार्य 29 सितंबर तक पूर्व करने के सभी बीएलओ को निर्देश भी दिए है।

एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र में तैनात किए सभी पर्यवेक्षक पंचायत चुनाव को गंभीरता से लेते हुए अपने-अपने बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) से कार्य को समय पर पूरा कराएं। ताकि समय पर मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य को पूर्ण किया जा सके। पुरानी सूची से मृतकों या बाहर जाने वालों के नाम हटाए जाएंगे। इस काम को 29 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होनें कहा कि सभी बीएलओ एक जनवरी 2025 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का मतदाता सूची नाम अवश्य शामिल कर ले। 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता किसी भी दशा में सूची से वंचित ना रह पाए। इस मौके पर तहसीलदार प्रभा सिंह, बीडीओ शैली गोविल, नायब तहसीलदार मोहित कुमार राठी, बीईओ गौतम प्रकाश समेत क्षेत्र के सभी सुपरवाइजर मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महिला दिवस पर 24 महिलाओं-बालिकाओं का सम्मान, योजनाओं की दी जानकारी

Spread the love बदायूं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन बदायूं के तत्वावधान …

error: Content is protected !!