Breaking News

पांच दिन में ध्वस्त हो गई मुख्य बाजार में बनी पुलिया

Spread the love

पांच दिन में ध्वस्त हो गई मुख्य बाजार में बनी पुलिया

बिल्सी। नगर पालिका परिषद की कार्यशैली एक बार फिर सवाल उठने लगे है। बुधवार की रात किसी वाहन के गुजरने से पालिका कार्यालय के सामने मुख्य बाजार में बनाई गई पुलिया निर्माण के मात्र पांच दिन बाद ही ध्वस्त हो गई। इससे पालिका की कार्यप्रणाली और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ज्ञात रहे कि पांच सितंबर को नगर पालिका कार्यालय के सामने टूटी पुलिया में एक स्कूली छात्रा साइकिल समेत नाले में गिर गई थी। इस हादसे की अखबार में प्रमुखता से खबर को छापा था। खबर छपते ही पालिका प्रशासन की जमकर फजीहत हुई। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पालिका ने आनन-फानन में पुलिया का निर्माण कराया, लेकिन पांचवे ही दिन पुलिया दोबारा टूट गई। लोगों का कहना है कि यह सब पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार का नतीजा है। पालिका द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को देखने के लिए लंबे समय से अवर अभियंता की तैनाती नहीं की गई है। जो भी यहां अतिरिक्त प्रभार देख रहा है। वह माह में एक-दो बार आकर अपनी खानापूर्ति करके चला जाता है। यही कारण है कि पालिका द्वारा नगर में कराए जा रहे निर्माण कार्य समय से पहले ध्वस्त हो जाते है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त प्रकरण की जांच कराकर दोषी लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर दबतोरी चौकी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Spread the loveदबतोरी -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दबतोरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के …

error: Content is protected !!