Breaking News

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं की पंचायत का आयोजन

Spread the love

बिसौली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं की पंचायत का आयोजन ग्राम पंचायत बझेड़ा में किया गया। जिसमें भारी तादाद में कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे।
रविवार को आयोजित भाकियू टिकैत की पंचायत के मुख्य अतिथि युवा बरेली मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव ने पंचायत में पदाधिकारी एवं किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में आवारा गोवंशों से फसलें बर्बाद हो रही हैं। वह दिन रात खेतों की रखवाली करते हैं। इसके बावजूद आवारा पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। युवा नेता ने कहा कि खाद की कमी से किसान परेशान है। पूरे दिन लाइन में लगने के बाद भी पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल पा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान पंचायत के मुख्य आयोजक ग्राम अध्यक्ष धनुष पाल सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया। पंचायत में युवा विशिष्ट अतिथि पप्पू यादव प्रधान मण्डल सचिव बरेली, तहसील अध्यक्ष मुकेश भदोरिया, आसफपुर ब्लॉक अध्यक्ष रामफूल सिंह, श्याम सिंह, हरीश कुमार झा, किशनवीर, नरेंद्र होलकर मीडिया प्रभारी प्रताप यादव आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के ‘बूथ विजय’ का महाकुंभ: 22 जुलाई के सम्मेलन को लेकर बदायूँ में तैयारी तेज

Spread the love बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘बूथ …

error: Content is protected !!