बिसौली। जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स ने सेवा समर्पण सप्ताह के अंतर्गत नगर पालिका की अस्थाई गौशाला पहुंचकर गौ सेवा की। ग्रुप के सदस्यों ने गौशाला की गायों के लिए चोकर, गुड़, ब्रेड, बिस्किट एवं रोटियां खिलाई। इस अवसर पर ग्रुप के अध्यक्ष साहू सावेंद्र ने कहा कि सेवा समर्पण सप्ताह के अंतर्गत प्रतिदिन एक सेवा का कार्य ग्रुप द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय, संरक्षक प्रवीण अग्रवाल नादान, अध्यक्ष साहू सावेंद्र, सचिव हर्ष रस्तोगी, नितिन गुप्ता, रवींद्र मोहन अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, जितेंद्र वार्ष्णेय, निशांत गोयल, मोहित वार्ष्णेय, विकास गुप्ता, विपुल वार्ष्णेय, दीपक वार्ष्णेय, शशांक भिल्ला आदि उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat