Breaking News

थाना सिविल लाइन्स पुलिस की मिशन शक्ति टीम द्वारा नाबालिग का बाल विवाह रुकवाकर अभियोग पंजीकृत

Spread the love

*मिशन शक्ति 5.0 – नारी शक्ति का नया आयाम –*
*उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा का नया अध्याय ।*

*मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत थाना सिविल लाइन्स पुलिस की मिशन शक्ति टीम द्वारा नाबालिग का बाल विवाह रुकवाकर अभियोग पंजीकृत करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।*

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन्स के नेतृत्व में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत थाना सिविल लाइन्स की मिशन शक्ति टीम की सह प्रभारी महिला उपनिरीक्षक ईशा तोमर मय टीम के अपने क्षेत्र में भ्रमणशील थी, तभी थाना सिविल लाइन्स पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लखनपुर थाना सिविल लाइन जनपद बदायूं में एक नाबालिग लडकी का विवाह कराया जा रहा है,जिस पर मिशन शक्ति टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए ग्राम लखनपुर में पहुँचकर जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि एक युवक अभिषेक पुत्र बिहारीलाल निवासी ग्राम लखनपुर थाना सिविल लाइन जिला बदायूँ अपने साथ एक नाबालिग लडकी को दिल्ली से बहला फुसलाकर अपने घर ले आया है, जिसकी शादी अभिषेक के साथ कराई जा रही है । मिशन शक्ति टीम द्वारा तत्काल युवक अभिषेक के घर पहुँचकर बाल विवाह रुकवाया गया । इस सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन्स बदायूँ पर तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 469/2025 धारा 87 बीएनएस व 9/10 बाल विवाह प्रतिषेध अधि0 2006 व 17/18 पाक्सो अधि0 बनाम अभिषेक पुत्र बिहारीलाल निवासी ग्राम लखनपुर,थाना सिविल लाइन्स बदायूँ पंजीकृत किया गया । आज दिनाँक 27.09.2025 को अभियोग उपरोक्त के अभियुक्त अभिषेक उपरोक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायाल के समक्ष पेश किया गया । पीड़िता को वैधानिक कार्यवाही करते हुए वन स्टाप सेन्टर भेजा गया ।

*गिरफ्तार किये गये अभि0 का नाम व पता –*
01. अभिषेक पुत्र बिहारीलाल निवासी ग्राम लखनपुर थाना सिविल लाइन बदायूँ

*अपराधिक इतिहास-*
मु0अ0सं0 469/2025 धारा 87 बीएनएस व 9/10 बाल विवाह प्रतिषेध अधि0 2006 व 17/18 पाक्सो अधि0

*


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Spread the loveजनपद के 15 केंद्रों पर 33,984 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा और पारदर्शिता पर …

error: Content is protected !!