Breaking News

थाना उघैती पर संयुक्त रुप से थाना दिवस के अवसर पर सुनी गयी जनमानस की समस्याएं

Spread the love

*अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया तथा क्षेत्राधिकारी बिल्सी द्वारा थाना उघैती पर संयुक्त रुप से थाना दिवस के अवसर पर सुनी गयी जनमानस की समस्याएं । शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश*-

आज थाना उघैती पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया तथा क्षेत्राधिकारी बिल्सी श्री संजीव कुमार द्वारा थाना दिवस के अवसर पर थाना उघैती पर उपस्थित रहकर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर अधिकांशत् शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया तथा संबंधित को निष्पक्ष जाँच कर विधिक निस्तारण करने के आदेश-निर्देश दिए गए। इस दौरान थाना उघैती पर संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे । इसके अतिरिक्त समस्त थानो पर थाना प्रभारी एवं सम्बन्धित क्षेत्राधिकारीगण द्वारा थाना दिवस पर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनका प्रभावी निस्तारण कराया गया ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!