संवाद दाता… काजल मिश्रा
**भारतीय युवा कांग्रेस शाहजहाँपुर ने आवास विकास कॉलोनी में आंगनवाड़ी केंद्र स्थापना की मांग की**
शाहजहाँपुर।आज भारतीय युवा कांग्रेस शाहजहाँपुर ने जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद रस्तोगी से मिलकर आवास विकास कॉलोनी, बरेली मोड़, शाहजहाँपुर में आंगनवाड़ी केंद्र की तत्काल स्थापना और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति की मांग की।जिलाध्यक्ष राम जी अवस्थी एड ने बताया कि इस कॉलोनी को स्थापित हुए 15 वर्ष से अधिक समय हो चुका है, किंतु आज तक यहाँ आंगनवाड़ी केंद्र नहीं होने के कारण बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, और किशोरियों को केंद्र सरकार की एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS) योजना के लाभों से वंचित होना पड़ रहा है, आंगनवाड़ी केंद्र की अनुपस्थिति से पोषण सहायता, पूर्व-प्राथमिक शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएँ, किशोरी बालिका योजना, और सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमों जैसे लाभ प्रभावित हो रहे हैं। इससे कॉलोनी के निवासियों, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों, का स्वास्थ्य, शिक्षा, और सामाजिक-आर्थिक विकास प्रभावित हो रहा है, जो सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के उद्देश्यों के विपरीत है।
श्री अवस्थी ने कहा कि आवास विकास कॉलोनी के निवासियों, विशेषकर बच्चों और महिलाओं को आंगनवाड़ी केंद्र के अभाव में मूलभूत सुविधाओं से वंचित होने वाली स्थिति अस्वीकार्य है। हम जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि तत्काल कार्रवाई कर इस समस्या का समाधान करें ताकि कॉलोनी के लोग सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला महासचिव गौरव त्रिपाठी, जितेंद्र पाल, सुधांशु मिश्रा,प्रशांत आदि लोग मौजूद रहे।
जिला कार्यक्रम अधिकारी का बयान:
जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद रस्तोगी ने कहा कि प्रस्तुत मांग को गंभीरता से लिया गया है। हम इस मुद्दे को शासन को प्रेषित करेंगे और जनहित में जल्द से जल्द आवास विकास कॉलोनी में आंगनवाड़ी केंद्र की स्थापना कराने की कार्रवाई करेंगे।”
Budaun Amarprabhat