संवाद दाता… काजल मिश्रा
*जिलाधिकारी * एवं *मुख्य विकास अधिकारी * के मार्गदर्शन में जनपद में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है
इसी क्रम में *मिशन शक्ति – 5.0* एवं *सेवा पखवाड़ा* अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की *सुरक्षा, शिक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन* पर आधारित विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दिनांक *29 सितंबर 2025 में समय 11:30 * पर *श्रीमती संसारवती मेमोरियल इंटर कॉलेज (कपसेड़ा), शाहजहांपुर* में माननीय सदस्य राज्य महिला आयोग *श्रीमती सुजीत कुमारी* की गरिमा में उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
यह कार्यक्रम _सेवा पखवाड़ा_ की थीम *”स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार”* के अनुरूप आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता *राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुजीता कुमारी* ने की। उन्होंने अपने *प्रेरणादायक संबोधन* में कहा:
> ” *महिलाओं एवं बालिकाओं के उत्थान के लिए समर्पित प्रयासों से ही समाज सशक्त और प्रगतिशील बन सकता है। हमें समानता, शिक्षा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी।”**
इसके साथ ही *जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री गौरव मिश्रा* ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा:
> *महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए हमें जमीनी स्तर पर काम करना होगा। जब हर परिवार में नारी सुरक्षित और सम्मानित होगी, तभी समाज में वास्तविक परिवर्तन संभव है* ।”
*जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अरविंद रस्तोगी द्वारा* संबोधित करते महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला सोशल मीडिया के दुष्परिणाम के विषय में चर्चा की
*सी ओ तिलहर श्रीमती ज्योति यादव* द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि आज हम संकल्प ले की हम अपने मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी का सपना पूरा करेंगे
*संसारवती मेमोरियल इंटर कॉलेज (कपसेड़ा),* की बालिकाओं द्वारा *सांस्कृतिक कार्यक्रम* एवं नुक्कड़ नाटक प्रस्तुति की गई बालिकाओं ने *नुक्कड़ नाटक* के माध्यम से समाज में पड़ रहे हैं *सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव* को समझाने का प्रयास किया माननीय सदस्य महोदय द्वारा *सांस्कृतिक* *कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत * करने बाली *बालिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया*
*पुलिस विभाग* से कांस्टेबल *श्रीमती नीलम* ने मिशन शक्ति के विषय में बालिकाओं को जागृत किया
महिला कल्याण विभाग के कर्मचारियों द्वारा संचालित योजनाएं कन्या सुमंगला योजना, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 ,बाल विवाह उन्मूलन अधिनियम ,बाल सेवा योजना, सखी वन स्टाफ केंद्र योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन योजना, मिशन वात्सल्य योजना के बारे में विस्तार से बताएं
कार्यक्रम में P A माननीय सदस्य महिला आयोग श्री *ओंकार सिंह ,* जिला कार्यक्रम अधिकारी *श्री अरविंद रस्तोगी* , सी ओ तिलहर *ज्योति यादव* , महिला थाना अध्यक्ष *श्रीमती रश्मि ,* महिला कल्याण विभाग संरक्षण अधिकारी *निकेत कुमार सिंह* , केंद्र प्रबंधक *नमिता यादव,* जिला मिशन कोऑर्डिनेटर *अमृता दीक्षित* जेंडर स्पेशलिस्ट *रश्मि* केस वर्कर *अनिकेत कुमार* स्टाफ नर्स *अंतिमा तिवारी* MTS *रिशिपाल* , स्कूल की बालिकाएं अध्यापकगण , बालिकाओं की माता-पिता , ग्राम वासियों आंगनबाड़ी केंद्र की सुपरवाइजर श्रीमती रेखा देवी तथा आंगनवाड़ी कार्यत्रियों एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।
महिला कल्याण विभाग द्वारा कन्या *जन्मोत्सव कार्यक्रम* ,अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया माननीय सदस्य महोदया द्वारा गांव में जन्मी नवजात बालिकाओं की माताओं *श्रीदेवी, शीतल, लवली, क्रांति, पूजा, फूलमती, पूजा* को हिमालय *बेबी किट* वितरण किया गया
*बाल विकास एवं एवं पुष्टाहार विभाग* द्वारा *गोद भराई* कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें *भवानी, सुमन, पूजा, ममता मोर्य ,ज्ञान देवी* को द्वारा एक माननीय सदस्य महोदय द्वारा की गई
यह आयोजन महिलाओं एवं बालिकाओं के *सशक्तिकरण एवं कल्याण* की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ, जो _सेवा पखवाड़ा_ की भावना को साकार करता है और भविष्य में भी इसी प्रकार समाज को जागरूक करने का कार्य करता रहेगा।
– *कार्यक्रम संयोजक:* शिवेन्द्र सिंह, अभिषेक सिंह
– *संरक्षक:* कमलेश कुमार
– *प्रधानाचार्य:* हरिओम यादव
*कार्यक्रम के मंच का संचालन सखी वन स्टाफ सेंटर की केंद्र प्रबंधक श्रीमती नमिता यादव*
कार्यक्रम के अंत में *संयोजक* *अभिषेक सिंह* द्वारा माननीय राज्य महिला आयोग का धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा कार्यक्रम की समापन।
Budaun Amarprabhat