Breaking News

जिला गंगा समिति स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जिला गंगा समिति सामाजिक वानिकी प्रभाग बदायूं के तत्वावधान में जिलाधिकारी अध्यक्ष जिला गंगा समिति एवं प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग निधि चौहान

Spread the love

जिला गंगा समिति स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जिला गंगा समिति सामाजिक वानिकी प्रभाग बदायूं के तत्वावधान में जिलाधिकारी अध्यक्ष जिला गंगा समिति एवं प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग निधि चौहान

तथा डीपीओ जिला गंगा समिति अनुज प्रताप सिंह के निर्देशन में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आर.टी.एम. सोसायटी फॉर सोशल डेवलपमेंट के सहयोग से विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का आयोजन गंगा और उनकी सहायक नदियों के प्रति स्वछता बनाये रखने के उद्देश्य से स्कूली छात्र छात्राओं के बीच विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से आयोजित कराया जा रहा है इसी क्रम मे आज फ्यूचर लीडर स्कूल, बिल्सी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र छात्रयों को गंगा स्वछता की शपथ दिलाई गयी एवं स्वछता के प्रति जागरूक तथा गंगा व उनकी सहायक नदियों के बारे मे अवगत कराया गया इस अवसर पर आर.टी.एम. सोसायटी की डायरेक्टर रिदा तनवीर, रफ़त जी एवं अबीर खान,अहमद रज़ा फ़राज़ी की सक्रिय उपस्थिति रही कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक विश्व प्रताप सिंह, एम.डी. राहुल कुमार सिंह प्रिंसिपल रविंद्र पाल सिंह एवं संपूर्ण विद्यालय स्टाफ ने सहभागिता की और सभी ने मिलकर स्वच्छता का संदेश दिया इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता के महत्व और गंगा संरक्षण का संकल्प दिलाया गया, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

रिपोर्टर रामू सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!