Breaking News

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी

Spread the love

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी जी एवं शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुयी। विद्यालय के समस्त स्टाफ ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य रामाधार शर्मा ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि महात्मा गांधी ने देश की आजादी और समाज के उत्थान में अमूल्य योगदान दिया। हमें उनके विचारों और सिद्धांतों को अपनाने तथा उनके आदर्शों का अनुसरण करने की आवश्यकता है। वरिष्ठ प्रवक्ता सुधाकर शर्मा ने शास्त्री जी को याद करते हुए कहा कि उनका प्रसिद्ध नारा ‘जय-जवान जय-किसान’ आज भी किसानों और जवानों की शक्ति और महत्व को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी के वचन हमें यह प्रेरणा देते हैं कि व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज और देश के लिए काम करना ही सच्चा जीवन है। इस अवसर पर छात्र – छात्राओं ने भाषण एवं देश भक्ति गीत भी प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एनसीसी कैडेट्स का बैंड रहा। कैडेट्स ने अनुशासन बनाये रखने में अपना सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन आनन्द सिंह ने किया। कार्यक्रम में एनसीसी सीटीओ मनोज कुमार, विषवेश पाठक, रेनू कुमारी, विनोद कुमार, राकेश कुमार शर्मा, अमित पाराशरी, आशीष कुमार, सुनील, रंजीत, वरुण, मुनेन्द्र, नितिन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आनन्द सिंह ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!