Breaking News

दशहरा पर्व पर क्षत्रिय समाज द्वारा शास्त्र व शास्त्रों का विधि विधान से पूजन किया गया। घरों में रखे शस्त्रों की सफाई की गई

Spread the love

बिसौली। बृहस्पतिवार को दशहरा पर्व पर क्षत्रिय समाज द्वारा शास्त्र व शास्त्रों का विधि विधान से पूजन किया गया। घरों में रखे शस्त्रों की सफाई की गई।
नगर के मो. ठाकुरान होली चौक पर आयोजित कार्यक्रम में भगवान राम के चित्र के समक्ष तिलक कर मंत्रोंच्चारण के साथ शस्त्रों के तिलक, कलावा बांधकर शगुन के रूप में फायर भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर ओमपाल सिंह ने व संचालन सुशील कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम के आयोजक अधिवक्ता एड. रामवीर सिंह ने कहा कि हिंदू धर्म में शास्त्र शास्त्रों की रक्षा करने, धर्म की रक्षा करने के लिए शस्त्रों का प्रयोग किया जाता है। प्रभारी राष्ट्रवादी प्रताप सेना बदायूं के ठाकुर मुकेश कुमार सिंह, हरिओम सिंह चौहान, पूर्व प्रधान परसिया सुनील कुमार सिंह व वंस गौर ने भी अपने-अपने विचार रखे। इस अवसर पर ठाकुर अशोक कुमार सिंह, ठाकुर राहुल सिंह नगर उपाध्यक्ष भाजपा, ठाकुर राजीव कुमार सिंह, ठाकुर पवन कुमार सिंह, गोलू चौहान, अजीत सिंह, अजय सिंह, पुष्पेंद्र फौजी, केशव सिंह, विशाल सिंह, आशीष सिंह,दक्ष चौहान, विक्रांत चौहान, शिव सिंह, हर्षित सिंह, श्रीओम सिंह, मनोज कुमार सिंह, वंश गौर, अंश गौर, हिमांशु, अक्षत प्रताप सिंह, अचल प्रताप सिंह, उत्कर्ष प्रताप सिंह, राजीव फौजी, सतीश बाबू, हरिकेश सिंह, अनमोल आदि लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वनबेहटा शिव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का छठा दिन, श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुना

Spread the loveबिल्सी | संवाददाता गोविंद देवल तहसील क्षेत्र के ग्राम वनबेहटा स्थित शिव मंदिर …

error: Content is protected !!