Breaking News

मिशन शक्ति दीदी अभियान के पांचवें चरण में ग्राम गुलड़िया में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया

Spread the love

बिसौली। मिशन शक्ति दीदी अभियान के पांचवें चरण में ग्राम गुलड़िया में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में साइबर अपराधों से बचाव, नारी सुरक्षा और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति के तहत आयोजित गोष्ठी में इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह व महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर ने सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास व प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना आदि के संबंध में जानकारी देते हुए संचालित योजनाओं का लाभ उठाने की सलाह दी। गोष्ठी में बालिकाओं व महिलाओं को साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के उपयोग, नारी सुरक्षा के तहत विस्तृत जानकारी देते हुए छेड़छाड़, उत्पीड़न या किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वाइन फ्लू से बचाव को राजकीय मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण अभियान

Spread the loveबदायूँ। मौसम में बदलाव के साथ स्वाइन फ्लू एवं अन्य श्वसन संबंधी संक्रमणों …