Breaking News

अजीत यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों में आक्रोश

Spread the love

अजीत यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों में आक्रोश

जिला अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया

रिहाई की मांग की

बदायूं 4 अक्टूबर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजीत यादव ने 3 अक्टूबर को मासिक बैठक में बरेली जाने का ऐलान किया था जिसमें प्रशासन हरकत में आ गया और सिविल लाइन पुलिस ने आनंन फनन में अजीत यादव को रात 10:00 बजे उनके आवास नेकपुर से गिरफ्तार कर थाना सिविल लाइन में बिठा लिया
यों तो रात में ही कांग्रेस पदाधिकारी थाने पहुंचे और रिहाई की मांग की जिस पर पुलिस प्रशासन ने बताया कि शांति भंग की कार्रवाई की गई है कल उन्हें रहा कर दिया जाएगा

इधर गिरफ्तारी की खबर सुनकर तमाम कांग्रेसी कलेक्ट स्थित अंबेडकर पार्क पर जमा होना शुरू हुए और 1:30 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन अपर जिला अधिकारी न्यायक कल्पना जायसवाल को दिया

ज्ञापन में कहा गया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश की मुख्य विपक्षी पार्टी है और अजीत यादव इसके जिला अध्यक्ष हैं उन्होंने कोई अपराध नहीं किया शांति व्यवस्था की पहल हेतु बरेली जाने का ऐलान किया था मात्र इसे ही प्रशासन के होश उड़ गए और उन्हें रात को 10:00 बजे गिरफ्तार कर थाने ले आई एक गिरफ्तारी लोकतंत्र और संविधान के विरुद्ध है
उन्हें घर पर भी नजर बंद किया जा सकता था परंतु सत्ता के दबाव में पुलिस ने सारी मर्यादा तक पर रखकर उन्हें थाने में बिठाया गया
यह गिरफ्तारी असंवैधानिक और लोकतंत्र विरोधी है इस गिरफ्तारी का हम कांग्रेस जन विरोध करते हैं

उधर रिहाई की मांग को लेकर बिसौली तहसील पर जिला उपाध्यक्ष सुशील कोरी के नेतृत्व में एवं दातागंज तहसील पर जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप के नेतृत्व में और बिल्सी तहसील पर जिला महासचिव अनिल उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं में विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया

और अति शीघ्र रिहाई की मांग की करते हैं
यदि उनके साथ कोई बड़ी कार्यवाही की गई तो कांग्रेस जन पूरे जनपद में धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी

इस मौके पर पीसीसी सदस्य जिला उपाध्यक्ष चौधरी वफाती मियां ,जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा एडवोकेट ,पूर्व शासकीय अधिवक्ता रईस अहमद ,जिला उपाध्यक्ष अकरम, जिला कोषाध्यक्ष साजिद ठेकेदार ,जिला महासचिव आलोक कुमार सिंह, सेवादल के जिला अध्यक्ष ओमेंद्र शंकर धार, किसान कांग्रेस के नेता बृजभूषण गुर्जर ,सुरेश यादव एडवोकेट ,फितरत अली खान, तजमुल अंसारी, अकरम हंसी ,जिला वक्त कार्तिक रघुवंशी , जिला उपाध्यक्ष हुकम सिंह ,अरशद अली, सोशल मीडिया के जिला अध्यक्ष नवनीत यादव, पूर्व कानून को सुरेंद्र सिंह, दिनेश यादव ,रामसेवक यादव ,पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष राजीव पटेल, सुनील यादव एडवोकेट, जिला सचिव सेवक कमल, अकलीम बैध,जसवीर, दंगल सिंह यादव ,देव्पल यादव ,फरियाद अल्वी, एडवोकेट ,कुमारपाल, ककराला के नगर अध्यक्ष शहजाद रिजवान, श्री कृष्णा, अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व शहर अध्यक्ष बंन्ये खा, नदीम अंसारी, अरशद अली ,गुड्डू खान,


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं क्लब में फाग उत्सव: फूलों और गुलाल की बौछार में झूमे सदस्य, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Spread the loveबदायूं,- बदायूं क्लब में रविवार रात आयोजित फाग उत्सव में होली के विविध …

error: Content is protected !!