Breaking News

बाबा इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा पूर्वा सिंह बनीं एक दिन की सांकेतिक थानाध्यक्ष

Spread the love

बाबा इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा पूर्वा सिंह बनीं एक दिन की सांकेतिक थानाध्यक्ष
बिल्सी:- नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में आज दिनांक 04-10-2025 को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय की मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्रा पूर्वा सिंह (कक्षा–11) को “एक दिन की सांकेतिक थानाध्यक्ष” बनने का अवसर प्राप्त हुआ। इस विशेष पहल के अंतर्गत पूर्वा सिंह ने SHO की भूमिका निभाते हुए अपनी जिम्मेदारी का सफल निर्वहन किया। सांकेतिक SHO के रूप में पूर्वा सिंह ने लोगों की समस्याएँ सुनीं, उन्हें समझा तथा प्राप्त शिकायतों को नोट किया। इसके साथ ही उन्होंने आवश्यक निर्देश भी दिए और लोगों को भरोसा दिलाया कि कानून–व्यवस्था और महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी तथा उपस्थित जनों को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, कानून का पालन और जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। पूर्वा सिंह ने अपने भविष्य का सपना साझा करते हुए कहा कि वे सिविल सर्विसेज में चयनित होकर देश की सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि यह अवसर उनके लिए प्रेरणादायक रहा और उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुँचने की और अधिक शक्ति व विश्वास मिला।
बिल्सी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान से जुड़ी विभिन्न योजनाओं एवं पहल की जानकारी दी और कहा कि लड़कियों को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। महिलाओं को उनकी सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे- वूमेन पावर लाइन-1090, घरेलू हिंसा हेल्पलाइन-181, पुलिस आपातकालीन सेवा -112, स्वास्थ्य सेवा- 102,108 , मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर -1076 साइबर क्राइम -1930 के बारे में जागरूक किया गया।

विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने पूर्वा सिंह को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि ऐसे अवसर बच्चों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। हम आशा करते हैं कि पूर्वा सिंह जैसी प्रतिभाशाली छात्राएँ भविष्य में राष्ट्र की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाएँगी |
विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि ऐसे अवसर छात्राओं में आत्मविश्वास भरते हैं और उन्हें समाज में अपनी सशक्त भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं। विद्यालय सदैव प्रयासरत है कि हमारे विद्यार्थी केवल शिक्षा में ही नहीं, बल्कि नेतृत्व, जिम्मेदारी और सामाजिक मूल्यों में भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करें।
इस अवसर पर क्राइम इंस्पेक्टर वी.के. मौर्या, क़स्बा इंचार्ज राम मेहर सिंह, महिला एस.आई. रचना देशवाल, विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी, शिवकान्त पाठक, प्रज्ञा शर्मा आदि शिक्षकगण मौजूद रहे |


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रमजान के तीसरे जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, मुल्क की तरक्की और अमन-चैन की मांगी दुआ

Spread the loveसंवाददाता : गोविंद देवल बदायूं। पवित्र रमजान माह के तीसरे जुमा पर शुक्रवार …

error: Content is protected !!