Breaking News

भूड़ा भदरौल मेला का भव्य शुभारंभ

Spread the love

*भूड़ा भदरौल मेला का भव्य शुभारंभ*

उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं थाना कादर चौक क्षेत्र के ग्राम पंचायत भूड़ा भदरौल में शनिवार की शाम भव्य मेले का शुभारंभ चौकी इंचार्ज द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगों में अपार उत्साह देखने को मिला।
मेले के उद्घाटन के दौरान प्रमुख रूप से मौजूद रहे — दीपक सक्सेना शिव प्रताप सिंह राजपूत
ग्राम प्रधान परम जीत वर्मा,
आकाश चौहान दीवान जी,
पुलिस विभाग से बंटू,
डॉ. हेतराम सिंह,
मनोज शर्मा और सतीश चंद्र सहित क्षेत्र के कई सम्मानित नागरिक।
ग्राम प्रधान परम जीत वर्मा ने मेले की व्यवस्था और आयोजन को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों में आपसी भाईचारा और खुशी का माहौल बनता है।
वहीं आकाश चौहान दीवान जी ने भी आयोजन समिति की तारीफ करते हुए कहा कि ग्रामीण संस्कृति को जिंदा रखने में ऐसे मेले महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
भूड़ा भदरौल का यह मेला पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूँ पुलिस लाइन में स्वास्थ्य शिविर: पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों को मिला निशुल्क परामर्श एवं उपचार

Spread the love​बदायूँ। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में रविवार को पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के …