Breaking News

वजीरगंज में रामलीला शुरू, पहले दिन हुआ नारद मोह के प्रसंग का मंचन

Spread the love

वजीरगंज में रामलीला शुरू, पहले दिन हुआ नारद मोह के प्रसंग का मंचनस

वजीरगंज में रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित श्री रामलीला महोत्सव का रविवार देर रात विधिवत शुभारंभ हुआ। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने विघ्नहर्ता भगवान गणेश की आरती कर शुभारंभ किया। पहले दिन आदर्श रामलीला कमेटी की प्रसिद्ध नाट्य कंपनी के कलाकारों ने नारद मोह की लीला का भावपूर्ण मंचन किया।

लगभग दो घंटा देरी से पहुंचे विधायक महेशचंद्र गुप्ता ने रात करीब 10 बजे रामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया। कहा, ऐसे आयोजनों से लोगों का अपनी संस्कृति से जुड़ाव बना रहता है। राम की लीलाओं का मंचन सिर्फ मनोरंजन तक सीमित न रखें, बल्कि उसके पात्रों के आदर्शों से सीख लें। रामलीला को देखने के लिए दूर दूर के लोग आते है और रामलीला का आनंद लेते है।इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष राहुल वार्ष्णेय, मुकेश वार्ष्णेय डेयरी महामंत्री, योगेश वार्ष्णेय कोषाध्यक्ष, रवि वार्ष्णेय, अरुण शर्मा,लोकेश वार्ष्णेय, पवन वार्ष्णेय, विमलेश गुप्ता प्रबंधक, भाजपा मंडल अध्यक्ष राघव चौहान,विराट मंत्री,अमित पुसगवां मंच व्यवस्थापक आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

छात्रों और स्थानीय नवप्रवर्तकों के लिए नवंबर-दिसंबर में सजेगा वैज्ञानिक मंच

Spread the loveबदायूं। जनपद में छात्र-छात्राओं के भीतर वैज्ञानिक सोच विकसित करने और आम जनमानस …