सहसवान: ब्लॉक क्षेत्र के गांव गढ़ौलिया पट्टी तासौल उर्फ धुबिया के ग्रामीणों ने गांव में हो रहे नाली निर्माण में घटिया सामग्री और पीली ईटों का इस्तेमाल
करने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में लंबे समय से मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या बनी रहती है। जलनिकास के लिए मुख्य मार्ग के साइड में नाली का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा नाली निर्माण में पीली ईंट और घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे जल्द ही नाली टूट जाएगी और जलभराव की समस्या यथावत बन जाएगी। लोगों का कहना था कि इससे पहले भी दो नालों का निर्माण कराया गया था। उनमें भी मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री नहीं लगाई गई। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से निर्माण कार्य मानक के अनुरूप कराए जाने की मांग की है।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं
Budaun Amarprabhat