Breaking News

पिंडौल में धूमधाम से निकाली गई राम बारात

Spread the love

पिंडौल में धूमधाम से निकाली गई राम बारात

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव पिन्डौल में मंगलववार को भगवान राम की बारात धूमधाम से निकाली गई। बारात रामलीला ग्राउंड से आरम्भ हुई और होली चौक, जाटव, वैश्य मोहल्ला, इस्लामनगर रोड होती हुई मौर्य और ब्राह्मण मोहल्ला होती हुई रामलीला ग्राउंड पर जाकर समाप्त हुई। बारात में राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान, सरस्वती, मां पार्वती-शंकर, राधा कृष्ण, शनिदेव, काली अखाड़ा को शामिल की गया। हिंद बैंड उघैती अपनी मधुर धुनों से लोगों को मंत्र मुग्ध कर रहा था। बारात पर राम भक्त फूलों की वर्षा कर रहे थे। इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष पंडित सत्यप्रकाश शर्मा, प्रबंधक डॉ प्रदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, शिशुपाल गुप्ता, जगदीश सक्सेना, अनुराग भूषण गुप्ता, मुनीश तिवारी, मुनेंद्र शर्मा, शैलेश शर्मा, सोवरन सिंह, अजय कुमार सक्सेना, जितेंद्र प्रजापति, चौधरी जसबंत सिंह, वीरेंद्र प्रजापति आदि का विशेष सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएमओ ने किया निरीक्षण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

Spread the love सहसवान, बदायूँ सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में आज स्वास्थ्य सेवाओं की …

error: Content is protected !!