Breaking News

ग्राम विकास अधिकारी को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया

Spread the love

बिसौली। आसफपुर ब्लाक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गौरव कारगिल योद्धा व पूर्व फौजी से कोटा प्रस्ताव के नाम पर चालीस हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। जिसकी शिकायत के बाद एंटी करप्शन टीम ने यह कार्रवाई की। पकड़े गए सचिव को एंटी करप्शन टीम गिरफ्तार कर, बिसौली कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। तहसील क्षेत्र के गांव पिपरिया में कारगिल योद्धा व भूतपूर्व सैनिक सुरेश कुमार के नाम राशन की दुकान का प्रस्ताव हुआ था। उस पर ग्राम विकास अधिकारी गौरव कुमार को रिपोर्ट लगानी थी। इसके लिए गौरव कुमार ने पूर्व फौजी से चालीस हजार रुपए मांगे थे, लेकिन पांच हजार रुपए में सौदा तय हो गया था। इसी क्रम में पीड़ित पूर्व फौजी ने गुरुवार को पांच हजार रुपए की रिश्वत उन्हें दी, इससे पहले उन्होंने इस मामले की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी। जिसके बाद सतर्क हुई टीम ने सचिव को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। एंटी करप्शन की इस कार्रवाई के बाद सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है। आरोपी के खिलाफ थाना बिसौली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

2027 में जनता करेगी परिवर्तन, सपा सरकार बनते ही माफ होंगे किसानों के कर्ज : शोबी

Spread the loveग्राम सभा बरातेगदार में आयोजित हुई सपा की जनसभा बदायूं। प्रदेश में आगामी …

error: Content is protected !!