Breaking News

भाकियू चढूनी ने उसावा बीडीओ को सौंपा पाँच सूत्रीय ज्ञापन

Spread the love

भाकियू चढूनी ने उसावा बीडीओ को सौंपा पाँच सूत्रीय ज्ञापन

उसावा। भारतीय किसान यूनियन चढूनी नें उसावा ब्लॉक कार्यलय पर मासिक पंचायत कर पाँच सूत्रीय ज्ञापन बीडीओ को सौंपा।
भाकियू चढूनी ने व्रहस्पतिवार को विकास खण्ड कार्यलय पर मासिक पंचायत की किसानों एवं जनहित की समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाया। पंचायत के बाद 5 सूत्रीय ज्ञापन बीडीओ को सौंपा।
पंचायत को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने कहा क्षेत्र के गाँव टिकरा में गौशाला का निर्माण अधूरा पड़ा है। ज़िम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। जल्द निर्माण पूर्ण होने से क्षेत्र में आवारा गौवंश से किसानों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी।
जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा टिकरा गाँव में आंगनबाड़ी केंद्र लम्बे समय से बंद होने से गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को सरकार की ओर से मिलने वाला पोषाहार नहीं मिल रहा। ज़िम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान दें। दोषियों के ख़िलाफ़ सख्त कार्यवाही की जाए। यदि कार्यवाही नहीं हुई तो भाकियू चढूनी आंदोलन करेगी।
इस मौके पर ज़िला महासचिव बीयीशु दास, बदायूँ नगर अध्यक्ष शरीफ़ अब्बासी, बदायूँ नगर उपाध्यक्ष नूरुद्दीन, गंगादीन, रनवीर, मोरसिंह, हीरा सिंह, महेश, कल्लू, सत्यवीर, अरविंद, बलवीर, मुंशी, कल्लू , सत्येंद्र यादव,आदि लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विभिन्न मतदान केंद्रों (बूथों) का औचक निरीक्षण

Spread the love​ बिसौली। लोकतंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मतदाता …