Breaking News

डिग्री कॉलेज की छात्राओं को किया जागरूक

Spread the love

डिग्री कॉलेज की छात्राओं को किया जागरूक

बिल्सी। स्थानीय महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार शासन के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान के तहत शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके माध्यम से महिलाओं और बच्चों सम्बन्धी तथा एंटी रैगिंक, महिला उत्पीड़न तथा छात्राओं की समस्या आदि को छात्र-छात्राओं के समक्ष रखते हुये उनके सुधार के लिए भाषण प्रस्तुत कर जागरुक किया गया। प्राचार्य डा.पंकज कुमार सिंह ने इस अभियान के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन बनाना है। शक्ति संवाद कार्यक्रम में बीए की छात्रा सबा द्वारा प्रश्नोत्तर किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा.शाहबुद्दीन अली खां ने किया। इस मौके पर विशाल महर, अब्दुल रईस खां, सुभाष बाबू, प्रदीप कुमार, सूरज पाल समेत तमाम छात्राएं मौजूद रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सेंटर का एक बरस बेमिसाल, सौ प्लस मरीजों ने अपने अनुभव किए साझा

Spread the love ख़ास बातें टीएमयू के रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर की प्रथम वर्षगांठ पर …

error: Content is protected !!