Breaking News

आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को मार्ग निर्देशन दिया , संस्थान के प्राचार्य ने प्रतीक चिन्ह व धार्मिक ग्रन्थ भेंट कर सम्मानित किया

Spread the love

शिक्षा विद , सलाहकार एवं महानिदेशक कृष्णवीर सिंह शाक्य ने क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान पर चलाए जा रहे आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को मार्ग निर्देशन दिया , संस्थान के प्राचार्य ने प्रतीक चिन्ह व धार्मिक ग्रन्थ भेंट कर सम्मानित किया
आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान पर चल रहे आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षाविद् , सलाहकार एवं महानिदेशक कृष्णवीर सिंह शाक्य ने सभी प्रतिभागियों को विषयक संबंधी आवश्यक मार्ग दर्शन किया ।
इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार व प्रदर्शक हरीश उपाध्याय , वीर पाल सिंह , प्रेम सागर यादव ने शिक्षाविद कृष्णवीर सिंह शाक्य को प्रतीक चिन्ह व धार्मिक ग्रन्थ भेंट कर स्वागत किया ।
इस अवसर पर महानिदेशक ने संस्थान की साज सज्जा व संस्थान पर चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक विनय कुमार सिंह , रूपेंद्र कुमार पटेल सहित उपस्थित प्रतिभागियों के अनुशासन , एकाग्रता व धैर्यता की भूरि भूरि सराहना की ।
इस दौरान महानिदेशक ने वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार , संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव सहित उपस्थित प्रतिभागियों ने संस्थान के छात्रावास परिसर में वृक्षा रोपण किया ।
इस अवसर पर एस डी आर पी बरेली की टीम में पुलिस इंस्पेक्टर आकाश शंकर मिश्रा के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने आपदा के दौरान राहत बचाव के प्राथमिक स्तर पर अलग अलग तौर तरीकों को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया ।
इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने महानिदेशक कृष्णवीर सिंह शाक्य द्वारा दिए गए मार्गनिर्देशन को आत्मसात करने व प्रशिक्षण कार्यक्रम को धरातलीय स्तर पर लाने को उत्तरोत्तर आगे बढ़ाने का जिक्र किया ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!